मथुरा, जुलाई 20 -- धर्मनगरी वृंदावन में यमुना शुद्धिकरण की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने रविवार से प्राचीन विहार घाट पर यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों के विरोध में सात दिवसीय अनशन शुरू कर दिया। विशेष बात यह रही कि दीपक शर्मा ने भगवान हनुमान का स्वरूप धारण कर अनशन प्रारंभ किया और इसे मां यमुना की रक्षा के लिए धार्मिक एवं जनजागरण का अभियान बताया। अनशन स्थल पर दीपक शर्मा ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र और ब्रज की जीवनरेखा हैं। इसके बावजूद आज यमुना में लगातार गंदे नालों का पानी गिर रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Mathura News: कमिश्नर ने लगाई झाड़ू, डीआईजी ने उठाया कूड़ा उन्होंने कहा कि वर्षों से यमुना शुद्धिकरण के नाम पर योजनाएं बनाई जाती ...