लखनऊ, अप्रैल 19 -- सद्गुरु शरण चन्द्र स्मृति साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से भजन गायक किशोर चतुर्वेदी के कुशल प्रशिक्षण में 10 दिवसीय भजन कार्यशाला का समापन हुआ। किशोर चतुर्वेदी ने हरे राम हरे राम..., माने ना अरजिया कन्हाई..., हमारे राम बड़े हितकारी.., देखो कियो है ये हाल... भजनों की प्रस्तुति दी तो हनुमान सेतु मंदिर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। वहीं, रश्मि चतुर्वेदी ने किशोर चतुर्वेदी के स्वरबद्ध योगेश प्रवीण की रचना राम रमा पति युग चरण में... की भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला इंदिरा नगर के ईश्वर धाम मंदिर में की गई थी। यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा इसके समापन पर हनुमान सेतु में भव्य आयोजन हुआ। अंत में किशोर चतुर्वेदी के नारायण वंदन पर...