बदायूं, मार्च 29 -- उझानी रोड स्थित श्री संकट मोचन बालाजी दरबार में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन हरि बाबा बांध धाम से पधारे प्रख्यात प्रवक्ता पं. दिनेश मोहक शास्त्री ने सुंदरकांड का वाचन किया। कथावाचक ने कहा कि कलयुग में श्री राम और हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय सुंदरकांड है। उन्होंने हनुमान-सीता संवाद का भावपूर्ण वर्णन किया। इस मौके पर अंशुमान उपाध्याय, बरखा रस्तोगी, प्रतिभा शर्मा, प्रतीक्षा उपाध्याय, मितांशु गुप्ता, अमित पाठक, ब्रिजेश सारस्वत, संजीव शर्मा, गानू शर्मा, सुभाष दुआ, सन्तोष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...