नई दिल्ली, जुलाई 6 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की एक रैली में भगवान हनुमान का वेश धारण किए एक व्यक्ति द्वारा भाजपा का झंडा लहराने वाले वायरल वीडियो को लेकर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदू धर्म का सबसे अधिक नुकसान और अपमान किया है। पार्टी को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, भाजपा ने हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान किया है, शायद भारत के इतिहास में विदेशी आक्रमणकारियों ने भी नहीं किया होगा। जिस तरह हिंदुओं को लूटा है, वैसा आज तक किसी ने नहीं किया। यह भी पढ़ें- अहंकार अब भी सातवें आसमान पर! नितिन नवीन को लेकर AK को रेखा गुप्ता का जवाब; ममता वाला दिया उदाहरण वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने भी इस वीडियो को लेकर भाजपा की आलोचना की। ...