किशनगंज, अप्रैल 2 -- बहादुरगंज। हनुमान महोत्सव को लेकर आज गुरुवार को विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम रखा गया है। नप बहादुरगंज अंतर्गत थाना रोड स्थित हनुमान मंदिर सेवा समिति के सौजन्य से हनुमान महोत्सव के मद्देनजर ज्योत,सवामणी भोग और भजन संध्या को लेकर बुधवार को सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। हनुमान मंदिर सेवा समिति से जुड़े सत्य नारायण अग्रवाल के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम सहित नामचीन अंतर राज्यीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या से जुड़ा कार्यक्रम भी रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...