मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर। मंदिर चोरों के निशाने पर आ गया है। गुलजार पोखर इलाके के मंदिर में चोरी की घटना के बाद शनिवार की शाम शादीपुर स्थित हनुमान मंदिर से चोर भगवान का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...