पूर्णिया, मार्च 26 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 स्थित हनुमान चौक मंदिर परिसर में राम दरबार के लिए प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की संगमरमर प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर छह दिवसीय मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां भाग लेंगी। इस दौरान प्रतिमा का नगर भ्रमण भी कराया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा के बाद हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार को गणेश पूजन, वेदी पूजन एवं राम दरबार में प्रतिमा की विधिवत स्थापना की जाएगी। गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निकलने वाली कलश यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधा के लिए कसबा सामुदायिक स्वास्थ...