मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के राजापाकड़ चौक स्थित हनुमान मंदिर से शनिवार की रात चोरों ने चांदी के मुकुट की चोरी कर ली। पुजारी की सूचना पर रविवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण चंद्रभूषण झा ने बताया कि मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी की गई है। मुकुट की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए है। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि आवेदन मिलने पर छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...