फतेहपुर, अप्रैल 4 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कई घंटे चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर में लगे घंटों को कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह ग्रामीणों को हुई जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और गहन जांच की जा रही है। इससे पहले क्षेत्र में लगातार मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले हरदो स्थित बड़े भीट बाबा मंदिर से भी घंटे चोरी हो चुके हैं, जबकि त्रिलोचनपुर गांव स्थित देवी मंदिर से देवी के आभूषण भी चोर उड़ा ले गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और वे इसे पुलिस पेट्रोलिंग में लाप...