भदोही, दिसम्बर 21 -- भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीचक (लालमुरलीचक) गांव स्थित हनुमान मंदिर में लगा पीतल का घंटा चोर काट ले गए। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। उक्त गांव में वरुणा नदी के किनारे पुलिया के पास हनुमान जी का मंदिर है। वहां पर गांव के लोग पूजा पाठ करते हैं। करीब पांच किलो का पीतल का घंटा मंदिर में लगा था। गत दिनों चोरों ने उसे काट कर चुरा लिया। मंदिर जाने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। मामले से धौरहरा पुलिस चौकी को अवगत कराया गया। बता दें कि उक्त गांव से ही सटे उमरी गांव में महादेव मंदिर में करीब आठ लाख रुपये की चांदी, नकद रुपयों पर एक पखवारे पूर्व चोरों ने हाथ साफ किया था। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। आए दिन मंदिरों में हो रही चोरियों के कारण आस्थावानों में आक्...