वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी। नाटीइमली स्थित नित्य नया हनुमान मंदिर में श्रीराम एवं केवट संवाद का प्रसंग रविवार को जीवंत हुआ। अधिमास के मौके पर श्रीपुरुषोत्तम मास रामकथा आयोजन समिति की ओर से हो रहे श्रीराम कथा सम्मेलन में आचार्य अनिल पांडेय ने इस प्रसंग पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने चिर परिचित प्रसंग को नवीन संदर्भों से जोड़ते हुए आयोजन स्थल के नाम के अनुरूप नवीनता प्रदान की। आरंभ में समिति के अध्यक्ष डॉ.उमंगनाथ शर्मा, अशोक सिंह, उमेश कुमार मौर्य, ब्रदीप्रसाद मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य, विनोद मौर्य ने व्याख्यानकर्ता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- माता सीता त्याग, पवित्रता, प्रेम का प्रतीक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...