चंदौली, मार्च 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बीते शनिवार की रात जागरण मंडल के भक्तों ने हनुमान चालीसा, संकट मोचन एवं बजरंग बाण का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति प्रारंभ हुई। इस दौरान भक्तिमय महौल में श्रद्धालु जमकर झूमे। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय दिखा। नगर के कलाकर आनन्द कुमार ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, अशोक सिद्धार्थ ने जेकर राम ना बिगड़ीए ओकर लोग का बिगाड़ी, आशीष श्रीवास्तव ने खेले मसाने में होली दिगम्बर, छांगुर गुरु ने मन लागल हमार भोले की चरनियां में होली खेलेंगे हम नगर विश्वनाथ में, हम्मीर शाह ने दिगम्बर होली खेले मसाने में, दीनदयाल अग्रवाल ने झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से हम खेलेंगे होली गिरधर गोपाल से, विजय राज ने झूम झूम नाचे वीर ...