बांदा, जून 2 -- नरैनी। गुढ़ा कला स्थित हनुमान मंदिर में विधायक द्वारा सुन्दर कांड का पाठ और विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने सहयोगियों के साथ प्रसाद वितरण किया। जेठ माह की पूर्णिमा से लेकर पूरे आषाढ़ माह की पूर्णिमा तक चलने वाले एक माह के मेले में दूर दराज से आने वाले भक्त और श्रद्धालुओं का सिद्ध पीठ गुढ़ा हनुमान मंदिर में तांता लगा रहता है। क्षेत्र की आस्था का केंद्र विशेषकर मन्नत मांगने वाले भक्त उनकी मनौती पूर्ण होने पर इसी जेठ माह के पांचवे बड़े मंगवार को मंदिर पहुंच पूजा पाठ और भंडारे का आयोजन करते है।मंगलवार को विधायक ओम मणि वर्मा के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा, रामधुन कमेटी नीलू दीक्षित, भैयाराम राजपूत,विधायक प्रतिनिधि राकेश दीक्षित,अध्यक्ष प्रधान संघ नरैनी...