रांची, फरवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा के सेक्टर तीन में श्री महावीर सेवा संस्थान की नवनिर्मित हनुमान मंदिर के तीन दिनी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए। कलश यात्रा टीओपी स्थित मंदिर परिसर से शालीमार तालाब होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जयपुर के कारीगरों ने श्रीराम दरबार की मूर्तियां बनाई हैं। इन्हें मंदिर में स्थापित किया जाएगा। मूर्तियों पर बारीक नक्काशी की गई है। आयोजन का समापन आठ फरवरी को होगा। मौके पर समाजसेवी सुनील सहाय, दीपक प्रसाद, सुचिता रानी राय, किरण देवी, रोशनी खलको, प्रभात राजन, राजकिशोर प्रसाद बाबू, संतोष सिंह, गुड्डू चौबे, पप्पू पाठक, सरल सिंह, अरुण ...