पटना, मार्च 13 -- पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से संचालित दरिद्र नारायण भोज गैस की किल्लत से प्रभावित हो गया है। प्रतिदिन दोपहर और रात में आरती के बाद कराया जाने वाला दरिद्र नारायण का भोजन शनिवार से अब दिन में एक बार ही परोसा जाएगा। गैस की किल्लत के कारण अयोध्या में संचालित राम रसोई और नवैद्यम के निर्माण में भी कटौती की गई है। राम रसोई में प्रतिदिन तीन बार की जगह दो बार ही भोजन की व्यवस्था रहेगी। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि गैस की किल्लत को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...