काशीपुर, मार्च 5 -- काशीपुर संवाददाता। सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस ने हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर दर्ज किया है। बुधवार की सुबह लगभग 5.30 बजे सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इसका पता सुभाष नगर निवासी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व. संत लाल की माता को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र देवेश को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे देवेश उसे रोकने का प्रयास किया तब वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी ने मंदिर का गेट, रैलिंग तोड़कर मंदिर के अंदर का सामान तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पार्षद मनोज जग्गा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक पर काबू पाया। पुलिस पूछताछ...