सिमडेगा, जनवरी 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय यज्ञ सह अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर से हुई, जहां से 101 महिलाएं सिर पर कलश लेकर देव नदी तट पहुंचीं। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ के यजमान गजेंद्र साहू सपत्निक निभा रहे है। वहीं पुरोहित प्रमोद पांडा एवं जगन्नाथ पांडा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई गई। विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का वितरण किया गया। बताया गया कि 21 जनवरी को सुबह छह बजे से अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 22 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के साथ भंडारा समा...