मऊ, मार्च 31 -- घोसी। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा लखनी मुबारकपुर स्थित हनुमान जी मंदिर पर मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति भजनों का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गांव व आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और लोक कल्याण की कामना करते हुए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान डॉ.संजय कुमार भारद्वाज, ग्राम प्रधान रामाश्रय मौर्य, सुनील गुप्ता, नीलू सिंह, अजय सिंह, विवेक कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...