बांदा, मार्च 2 -- पैलानी। तहसील के अलोना गांव स्थित हनुमान मंदिर में सात दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा पूर्ण होने पर भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में ग्राम प्रधान अलोना सुमित सविता ने भंडारे का आयोजन किया। क्षेत्रीय गांव के प्रधानों के अलावा खरेई, सांड़ी, खप्टिहाकलां सहित कई गांव के श्रद्धालु पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा सुबह से लेकर देर शाम तक चला। प्रधान ने आए हुए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.