जमुई, दिसम्बर 29 -- जमुई, निज प्रतिनिधि। बाबा गणिनाथ सेवा टीम के सदस्यों ने अपने 30 वी यात्रा के क्रम जमुई शहर से सटे हनुमान घाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पौधरोपण का कार्य भी किया। संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि टीम के लोग जिले के विभिन्न मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं उनके परिसर में पौधरोपण का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं। कुंदन गुप्ता ने बताया कि टीम के लोग लगातार जैन धर्म के लोगों को भी टीम के कर्तव्य को भी बता रहे हैं। मौके पर कुंदन गुप्ता, विद्याशंकर उपाध्याय, दीपक शर्मा ,भोला शर्मा ,प्रभाकर रावत ,राजीव रंजन, एवं टीम के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालु भाई-बहनों की स्त्रिरय सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...