सासाराम, फरवरी 28 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के समीप बिढ़वा मोड़ पर बाबा सर्वेश्वर नाथ धाम परिसर में हनुमान मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। मुख्य यजमान पूर्व मुखिया चंद्रमा सिंह व आचार्य रामजी तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। वहीं विजय व्यास एवं सुदर्शन व्यास के साथ भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर सरपंच विजय बहादुर सिंह,सेनापति सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, बिजली सिंह, जगन्नाथ सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.