लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक पदाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर महावीर हनुमान मंदिर को हटाए जाने की आशंका जताई गई है। साथ ही इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत भेजे जाने की बात भी कही गई है। वीडियो जारी करने वाले महंत संजय गिरि ने दावा किया है यह महावीर हनुमान मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है और क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है जहां नियमित पूजा-अर्चना होती है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि कॉरिडोर निर्माण के नाम पर मंदिर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए दबाव भी बनाया गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ के 30 धार्मिक स्थलों का काम पूरा, पर्यटक आने लगे इसके साथ ही शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर मौजूद अवरोधों को अनदेखा किए जाने...