समस्तीपुर, मई 3 -- सरायरंजन। सरायरंजन नगर पंचायत के सरायरंजन बाजार स्थित प्रखंड मुख्यालय गेट के निकट हनुमान जी के मंदिर के सामने कचरे का अंबार लगा रहता है। कचरे के अंबार लगे रहने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया की उक्त मंदिर के सामने फल, सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के द्वारा कचरा फेंका जाता है। वहीं नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा इन कचरों को उठाया नहीं जाता है। कचरा के उठाव नहीं होने से धूप निकलते ही उससे दुर्गंध आने लगता है। लोगों ने बताया की यह प्रखंड मुख्यालय आने जाने का मुख्य गेट है और हनुमान जी की पूजा करने के लिए लोग भी आते जाते हैं। यह भी पढ़ें- पुलिया व नाली जाम होने से रास्ते में बहने लगा गंदा पानी वहीं पुलिस, प्रखंड एवं अंचल प्रशासन का भी आना जाना इधर से ही होता है। लेकिन इस गंदगी की ओर किसी का ...