रांची, मार्च 19 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। प्रखंड के केदली गांव में हनुमान मंदिर के पहले वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को कलशयात्रा के साथ दो दिनी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यात्रा में 'जय श्रीराम' और 'बजरंग बली की जय' के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। यज्ञस्थल से निकली यात्रा ग्राम भ्रमण कर उमेडंडा सरदार मोड़ होकर महादेव स्थल के तालाब से कलश भरकर 84 मौजा के अखाड़ा स्थित मंदिर की परिक्रमा की। गुरुवार बाजार गुजरते हुए यह वापस यज्ञ स्थल लौटी, जहां कलश स्थापित किए गए। बुढ़मू भाजपा मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, अर्जुन महतो, विजयमल साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, लक्ष्मण महतो समेत सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह से कलशयात्रा को सफल बनाया। अनुष्ठान में नगर भ्रमण, गणेश पूजन, पंचांग पूजन, भंडारा और संध्या छड़ी पक्ष अखंड ज्योति संपन्न हुई। शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंडप-वे...