प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- परियावां। कालाकांकर के ग्राम पंचायत परियावां के प्रधान अनिल मौर्य की अगुवाई में ग्राम पंचायत में अधिमास के दूसरे मंगलवार को हनुमान मंदिर बनवाने के लिए भूमि पूजन हुआ। बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना कर विधि विधान से पूजन किया गया। जन सहयोग से मंदिर निर्माण कराए जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर वृन्द्रावन, श्रवण पांडेय, मनोज पांडेय, गोपाल, बालजी, सुरेन्द्र शुक्ला, संतोष, सोनू शुक्ला, देवेश तिवारी, मन्नू, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...