गिरडीह, मार्च 31 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडरसोत में किसी शरारती तत्व द्वारा धार्मिक भावना आहत करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भोलापुर पहाड़ी मोड़ के समीप स्थापित महावीर के ध्वज (झंडा) को अज्ञात तत्वों द्वारा जलाने की कोशिश की गई जिससे झंडे के निचले हिस्से का कवर जल गया। ऊपरी हिस्से को भी कुछ नुकसान हुआ लेकिन झंडा पूरी तरह जला नहीं। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताते हुए कड़ी निंदा की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे असामाजिक तत्वों के बढ़ते मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है। पंसस मुंशी वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन, मुकेश वर्मा, सत्यदेव वर्मा, दुलारचंद विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.