अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। संवाददाता राम मंदिर में हनुमान जयंती के पर्व पर दो अप्रैल को हनुमान मंदिर के शिखर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में इस बार करीब दो हजार अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। खास ये है कि इस कार्यक्रम में राममंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा विनय कटियार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे।यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा. अनिल मिश्र ने साझा की उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से बजरंग दल के पूर्व व वर्तमान करीब 13 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अयोध्या महानगर व ग्रामीण क्षेत्र से करीब दो सौ लोग आमंत्रित हैं। इसी तरह संत-महंतो व गणमान्य नागरिकों को मिलाकर यह संख्या दो हजार के आसपास होगी।तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा मिश्र का कहना है कि राम मंदिर आंदोलन से लेकर समाज विरोधी ताकतों के...