रांची, मार्च 17 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड के कुन्दी में पंचमुखी हनुमान मंदिर की 21वां वर्षगांठ पर मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा मंदिर परिसर से डुमर टोली, देवी मंडप होते करीब दो किमी दूर नदी पहुंची। जहां पंडित शत्रुधन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मां गंगे का अह्वान किया। इसके बाद महिलाओं ने कलश में जल भरकर जयकारा लगाते मंदिर प्रागंण पहुंचीं। पंडितों ने विधि-विधान से अनुष्ठान कराया। इसके बाद 24 घंटें का अखण्ड हरि कीर्तन आरंभ हुआ। शाम में भंडरा का आयोजन किया। मौके पर प्रमुख किरण उरांव, कृष्णा राम तिवारी, बबलू गोप, मोहित गोप सहित सैकड़ों श्रदालु उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने संघ के अध्यक्ष विदेश्वर गोप, किशोर गोप, जगदीश गोप, आनन्द कुमार, इंदर गोप, राकेश गोप, महिन्दर सिंह, अभय, सोनू, पवन सहित संघ के अन्य सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.