खगडि़या, मार्च 1 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के पितोंझिया गांव में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा गोगरी गंगा घाट से कलश में गंगा जल भरकर हनुमान मंदिर पितोंझिया पहुंचे। जिसमे 101 कुमारी कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत गोगरी गंगा घाट से हुई। यहां विधि-विधान से कलशों में पवित्र गंगाजल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु 'जय श्री राम' के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पितोंझिया गांव पहुंचे।बताया गया कि शुक्रवार को हनुमान मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था। शनिवार से लगातार 48 घंटे तक रामधुनि यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ है, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस आयोजन क...