धनबाद, मई 20 -- लोयाबाद मोड़ में स्थित श्रीश्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन मंगलवार की शाम विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति के साथ हुआ। 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन व पूजा के बाद महाभंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। समारोह के अंतिम चरण में व्यास संजय पासवान द्वारा प्रस्तुत दुगोला कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। अनुष्ठान को सफल बनाने में कृपाशंकर सिंह, शंकर केशरी, सुनील पांडेय, मन्नू सिंह, संजू विश्वकर्मा, बिनोद पासवान, सुरेश यादव, राजा शर्मा, राजा रॉय, राजू रजक, विशु पंडित की सराहनीय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया यह भी पढ़ें- भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णाहुति, अखंड हरि कीर्तन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...