देवरिया, मई 9 -- भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के मुरासो गांव के रेल लाइन के पूरब स्थित हनुमान मंदिर में लगा ताला काटकर चोर मुकुट,घंटा व चांदी की अंगूठी चुरा ले गए, रोज की भांति मंदिर साफ करने बाबूलाल यादव पहुंचे तो मंदिर का ताला कटा देख सन्न रह गए। वह अंदर जाकर देखे तो मुकुट, घंटा, अंगूठी आदि अन्य सामान गायब था। उन्होंने तत्काल सूचना ग्रामीणों को दी।लोगों ने मईल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी भागलपुर के शंकर मंदिर, बभनियांव दुर्गा मंदिर व पड़री दुर्गा मंदिर में चोरी हो चुकी है। इस संबंध में भागलपुर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- एक ही रात में तीन जगह चोरी, मंदिर से घंटे और दुकानों से सामान पार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...