हजारीबाग, अप्रैल 20 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के हेसाकुदर गांव में सोमवार को आयोजित श्री श्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।यज्ञ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। मौके कटकमसांडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नर्सिंग प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।...