गंगापार, अप्रैल 22 -- क्षेत्र के भड़ेवरा गांव में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा 24 अप्रैल को आयोजित होगी। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय अनुष्ठान के तहत आचार्य पं. रविंद्र नाथ मिश्र की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शुक्रवार सुबह गाजे-बाजे के साथ कलश व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक शिवाकांत ओझा व संयोजक सत्यम ओझा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- जय श्रीराम-जय हनुमान के जयकारे के साथ निकली कलश यात्रा यह भी पढ़ें- सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन यह भी पढ़ें- आज शुरू होगा बजरंगबली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...