मथुरा, सितम्बर 3 -- हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय और प्रांतीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की दो खिलाड़ी वंदना (अंडर-19) और दिव्यांशी (अंडर-17) ने कुराश में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर ब्रज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। 23 से 26 अगस्त तक शामली में आयोजित क्षेत्रीय कुराश एवं योगासन प्रतियोगिता में ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड के 500 खिलाड़ियों के बीच हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका मन्दिर की छात्राएं छाई रहीं। कुराश में दिव्यांशी और वंदना को गोल्ड, यशिका, छवि, शुभांगी, इच्छा, राधिका, स्नेहा दास और रिया को सिल्वर, जबकि देवांशी, अर्पिता, मोनिका, प्रिंसी, मिस्टी, दिव्या, गरिमा और ...