लखीसराय, मई 6 -- लखीसराय। कवैया थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड संख्या 19 में बुधवार को युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक की पहचान रामचरण मंडल के 22 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने मामूली विवाद में स्थानीय युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। इलाज के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...