रांची, मार्च 27 -- रांची। बूटी मोड़ स्थित हनुमान नगर महिला समिति द्वारा रामनवमी पर शुक्रवार को सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों और अखाड़ों से निकलने वाली शोभायात्राओं का स्वागत किया। शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का भोग वितरित किया गया। पेयजल की भी व्यवस्था की गई। सेवा कार्य में नेहा, ज्योति, अमिता, राजकुमारी सहित सदस्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...