चित्रकूट, दिसम्बर 20 -- चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित हनुमान धारा से मोहकमगढ़ जाने वाले मार्ग पर शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर एमपी पुलिस ने जली बाइक बरामद की है। यह जली बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली है। सूचना पर पहुंची एमपी पुलिस ने बाइक बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...