शामली, फरवरी 16 -- देर रात्रि शहर के मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला पर महाशिरात्रि पर्व के अवसर पर चतुर्थ श्री महाकालेश्वर संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया गया। गत रविवार देर रात्रि शहर के मंदिर हनुमान धाम परिसर में महाशिरात्रि पर्व के अवसर पर चतुर्थ श्री महाकालेश्वर संकीर्तन का शुभारंभ चेयरमैन अरविन्द संगल, नितिन जिंदल, दुर्गेश वर्मा, विवेक प्रेमी ने किया। इस दौरान 151 किलो फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया था। संकीर्तन में शिव पार्वती विवाद की मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की गई। ढोल नगाडों द्वारा भव्य दिव्य एवं आलौकिक आरती हुई। इसा दौरान बाहर से आये कलाकारों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। भगवान शिव की भजनों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए थे। बाद में प्रसा...