शामली, जून 16 -- शामली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हनुमान टीला स्थित योग साधना प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी मोहित बेनीवाल, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह तथा सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए नोडल अधिकारी एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अंकुज कुमार ने बताया कि 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह का उद्देश्य अ...