शामली, अप्रैल 2 -- शामली। शहर के हनुमान टीला स्थित हनुमान धाम पर बाबा बजरंगबली का प्रकोष्ठ उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गत एक अप्रैल को प्रातः अखंड रामायण के संगीतमय पाठ से हुई, जिसमें स्थानीय क्षेत्र से आए ब्राह्मणों ने भाग लिया। गुरूवार सवेरे हनुमान धाम पर पूजा-अर्चना का आयोजन पंडित देवानंद शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया, जबकि मुख्य यजमान के रूप में कपिल जैन व शिशिर जैन उपस्थित रहे। बाबा बजरंगबली के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा श्रद्धालुओं द्वारा सवा मनी प्रसाद भी चढ़ाया गया। अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पंडित निशांत भागवत पाठक ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.