मऊ, फरवरी 11 -- घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रसड़ी स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चार दान पेटिकाओं को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी को सुबह जगने पर हुई। मंदिर के महंत सुधीश त्रिपाठी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। श्री हनुमान जी मंदिर रसड़ी के महंत सुधीश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात में अज्ञात चोर दो दान पेटिकाओं को उठा ले गए और दो दान पेटिकाओं का ताला तोड़कर उसमें चढ़ाई गई धनराशि चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी सुबह जगने पर हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...