रामगढ़, फरवरी 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में आयोजित पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे रुद्र महायज्ञ में चोथे दिन शनिवार को हनुमान जी की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया। हनुमान जी की प्रतिमा को फूलों से सजे वाहन पर रख कर गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। यज्ञाचार्य हेमंत पांडेय को सचिदानंद, रविंदर पांडेय, बलराम उपाध्याय, अमित पांडेय, राज कुमार शास्त्री, सुजीत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना कराया। हनुमान प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ चौथे दिन इस दौरान पूरे विधि विधान से 11 यजमानों के साथ देव पूजन हवन और आरती किया गया। आचार्य ने घृताधिवास वस्त्रधिवास करवाया। फिर हनुमान जी को घी से स्नान कराया गया। इसके बाद पूरे विधि विधान से हनुमान जी का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया गया। संध्या में ...