नई दिल्ली, जनवरी 27 -- जब भी घर में बेटे का जन्म होता है, तो सबसे पहले परिवार वाले उसका नाम रखने के बारे में सोचते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जैसा बच्चे का नाम होता है, वैसा ही उसका आचरण होता है। इसी के चलते हर कोई ये चाहता है कि बच्चे का नाम हमेशा अर्थपूर्ण होना चाहिए। बहुत से लोग भगवान के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। ऐसे में अगर आप बजरंगबली यानी हनुमान जी के नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं, जिनका संबंध हनुमान जी के नाम से संबंधित है।भगवान हनुमान के नाम पर बेबी बॉय के नाम अभ्यंतअभ्यंत एक ऐसा नाम है जो भगवान हनुमान के नाम से प्रभावित है और इसका अर्थ होता है, ऐसा व्यक्ति जो निडर हो, साहसी हो, बहादुर हो और किसी भी कठिनाई का आसानी से सामना कर सके। तेजसइस नाम का अर्थ होता है उज्ज...