बुलंदशहर, जून 22 -- बुलंदशहर (खुर्जा) कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों और राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। वहीं मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाने सहित नई मूर्ति लगाए जाने का आश्वासन दिया। खुर्जा में जीटी रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट हनुमान व शनिदेव मंदिर स्थित है। जिसमें हनुमान जी और शनिदेव भगवान की मूर्ति हैं। सोमवार सुबह को सुभाष मार्ग निवासी विजय सैनी मंदिर में पूजा करने के लिए गए। उन्होंने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित देखा और उसके निकट एक पत्थर पर पड़ा हुआ था। जानकारी होने पर काफी संख्या में स्थानीय लोग औ...