मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मोतीपुर। बरुराज (कोटिया) गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से 1001 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष के साथ बखरी गांव के समीप तिरहुत गंडक नहर घाट पर मुख्य आचार्य अखिलेश मिश्र ने कलश में जलबोझी कराई, जिसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे, जहां कलश की स्थापना की गई। आयोजन समिति के संयोजक नंद कुमार शाही, कौशल किशोर शाही, देवेंद्र शाही, बाल्मीकि शाही, रामनरेश शाही, राजेश कुमार बिहारी आदि थे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...