जौनपुर, फरवरी 27 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के श्री रामलीला कमेटी गुड़हाई में आयोजित पंच दिवसीय हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार का समापन गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस कथा व्यास एवं पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज ने भगवान श्रीराम और हनुमान की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। यहां पांच निर्धन कन्याओं के विवाह का भी संकल्प लिया गया। कहा कि हनुमान जी ने अपनी निष्काम भक्ति, सेवा और पूर्ण समर्पण से प्रभु श्रीराम का अटूट विश्वास प्राप्त किया। जो भक्त सच्चे मन से राम नाम का संकीर्तन करता है और सेवा मार्ग अपनाता है, उसके जीवन के सभी संकट स्वतः दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भक्ति, सेवा और संस्कार को अपनाए...