प्रयागराज, अप्रैल 2 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव और हनुमान जंयती श्रद्धा, उल्लास से मनाई गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने केपी कम्युनिटी व मुट्ठीगंज स्थित भगवान चित्रगुप्त व हनुमान जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती-पूजन किया। महामंत्री नवीन सिन्हा, आनंद मोहन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, भारती वर्मा, रवि श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण, रमेश श्रीवास्तव, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मुकुल खरे, कुलदीप सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...