नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- हनुमान जयंती से पहले राष्ट्रीय राजधानी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह कदम लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है। पूछताछ में पता चला कि आतंकी शब्बीर लोन बड़े मंदिरों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी कर रहा था। वह इन जगहों के वीडियो पाकिस्तान भेजने की योजना बना रहा था। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों विशेषकर जहांगीरपुरी में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ा दी है।दिल्ली पुलिस का फ्लैग मार्च हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा से पहले राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस मुस्तैद है। दिल्ली पुलिस ने जिस रूट पर हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकाली जाएगी उस पर बुधवार को गाड़ियों में तिरंगा झंडा लगाकर फ्लैग मार्च निकाला। बड़ी संख्...