लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- मंगलवार को शहर के विलोबी मैदान में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और बाइक सवार शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। रैली का मुख्य आकर्षण भगवान हनुमान की सजीव झांकी और बाल रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियां रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोग मार्गों पर खड़े नजर आए। रैली विलोबी मैदान से प्रारंभ होकर हमदर्द दवाखाना, तहसील रोड, हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी मेला मैदान, सौजन्य चौक होते हुए पुनः मेला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु 'जय श्री राम' और 'बजरंगबली' के जयघोष लगाते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा। सभी बाइक सवारों ने अपनी-अपनी गाड़ियों पर भगवा ध्वज लगाए हुए थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.