बगहा, अप्रैल 2 -- बगहा, हमारे संवाददाता। चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के मौके पर भारत-नेपाल सीमा स्थित बेलवा घाट परिसर में 153वीं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेंजर सत्यम कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूरे परिसर में जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रेंजर सत्यम कुमार ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति से शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नदियों के किनारे ही हमारी सभ्यता विकसित हुई है और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत उदाहरण है।विशिष्ट अतिथि मुखिया खूब लाल बड़घडिया ने पूर्णिमा तिथि पर संगम तट पर पूजा-अर्चना को सौभाग्य बताया। स्वारांजली सेवा संस्थान की तरफ...